नई दिल्ली। हाल ही में खत्म हुए टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के प्रतिभागी मुंबई में बुधवार देर रात हुई गोलीबारी व विस्फोटों की घटना में बालबाल बच गए। वे लोग एक अन्य प्रतियोगी जुल्फी सईद की पार्टी में हिस्सा लेने वाले थे।
जुल्फी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि, “मैंने सहारा स्टार होटल परिसर में बुधवार रात एक पार्टी का आयोजन किया था। मैं जैसे ही होटल के करीब पहुंचा तो तेज आवाज सुनाई पड़ी।”
उन्होंने कहा, “शुरू में मुझे लगा कि वहां शादी हो रही है लेकिन जैसी ही मैं होटल पहुंचा तो पता चला कि यहां विस्फोट हुआ है। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख मैंने अन्य दोस्तों को पार्टी में आने से मना कर दिया।”
इस पार्टी में राहुल महाजन, राज चौधरी, राखी विजन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आने वाले थे।
